दर्द की परिभाषा को , सरल आपने बनाया I
जैसा मरीज कहे , उसे ही दर्द बताया II
अध्ययन कर दर्द के तरकीबों का ,सर्वोत्तम पुरस्कार पाया I
कैंसर के दर्द में , मॉर्फिन सब को समझाया II
कड़ी मेहनत कर , रॉबर्ट सर ने लोहा मनवाया I
दर्द क्या होता है मरीज को, CTC में डॉ. सुषमा ने पढ़ाया II
होस्पाइस आंदोलन 1970 मे, अग्रणी भूमिका आपने निभाई I
विश्व मे पैलीएटिव केयर की , अलग पहचान दिलाई II
जब साथ मिला सिसिली सॉन्डर्स का ,
तब मानवता को आपने, बताई सुंदर दवाई I
जब पढ़ाई में आएगी , दर्द की बारी ,
तब याद करेगी रॉबर्ट सर को, दुनिया सारी II
लेखक –
जगदीश प्रजापत
सीनियर नर्सींग ऑफिसर
एम्स जोधपुर
